झांसी के खिलाड़ी को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी:ऋषभ झा अखिल भारतीय जीत कुने-डो फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नियुक्त
झांसी के शहर निवासी ऋषभ झा को अखिल भारतीय जीत कुने-डो फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के महासचिव ग्रैंड मास्टर लायन एस. एल. गिहारा ने 23 अक्टूबर 2026 को उनका नियुक्ति पत्र जारी किया। पत्र के अनुसार, उनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान ऋषभ झा संगठन के दिशा-निर्देशों के तहत जीत कुने-डो मार्शल आर्ट के प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक गतिविधियों में योगदान देंगे। फाउंडेशन देशभर में इस मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के साथ बच्चों और युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए काम करता है। उनकी नियुक्ति को झांसी के लिए उपलब्धि माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)