इटावा में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई खींचतान
इटावा में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी की। कांग्रेस का यह प्रदर्शन चुनाव आयोग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के क्रम में हुआ। पुतला दहन की सूचना पर कोतवाली पुलिस कांग्रेस कार्यालय पहुंची। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता प्रदर्शन पर अड़े रहे। इसके बाद कांग्रेस नेता ज्ञानेश कुमार का पुतला और नरेंद्र मोदी व अमित शाह के पोस्टर हाथ में लेकर कार्यालय से नीचे उतर आए।
पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई खींचतान कांग्रेस नेताओं के कार्यालय से नीचे उतरते ही पुलिस ने पुतला और पोस्टर छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान हुई। पुलिस की कोशिश रही कि पुतला दहन न किया जा सके, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े रहे।
शहर अध्यक्ष ने लगाए आरोप कांग्रेस शहर अध्यक्ष रशीद खान ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारियों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने पिछले चुनावों में धांधली और गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की।
पूर्व अध्यक्ष ने भी साधा निशाना कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी बयान दिए। उन्होंने दोनों नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने एसआईआर से जुड़े फैसलों को तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिया गया और कानून के अनुरूप बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)