नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न:किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जल निकासी सुधारने की मांग की, 8 गांव प्रभावित

Sep 28, 2026 - 16:04
0
नाले की सफाई न होने से 500 एकड़ फसल जलमग्न:किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जल निकासी सुधारने की मांग की, 8 गांव प्रभावित
मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल के बैनर तले दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने नाले की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से धान की फसल जलमग्न होने का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की। और एक पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा। किसानों का कहना है कि नगर पालिका अदरी क्षेत्र से होकर पानी छोटी नहर के माध्यम से तमसा नदी में जाता है। यह नहर और नाला लंबे समय से जाम और अवरुद्ध है। आरोप है कि पिछले कई वर्षों से इसकी नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। पहले बारिश शुरू होने से पहले मई-जून में नाले की सफाई कराई जाती थी, लेकिन अब सफाई नहीं होने के कारण पानी का बहाव बाधित हो गया है। जल निकासी नहीं होने पर धान की कटाई प्रभावित किसानों के मुताबिक जल निकासी बाधित होने से हर वर्ष करीब 500 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। वर्तमान में धान की फसल खेतों में पानी भरने से खराब हो रही है। इससे आठ गांवों के किसान प्रभावित हैं। किसानों ने कहा कि समय से जल निकासी नहीं होने पर धान की कटाई प्रभावित होगी और आगामी गेहूं की बुआई भी समय पर नहीं हो पाएगी। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन से मांग की कि नाले की तत्काल सफाई कराई जाए और तमसा नदी तक जाने वाले अवरुद्ध जल निकासी मार्ग को खुलवाया जाए, ताकि खेतों से पानी निकल सके और फसलों को बचाया जा सके। इस प्रभावित गांवों में अदरी, सिधौना, शाहपुर, डारा, मीरपुर गोधना, अलीनगर, कुम्हापुर और पहसा शामिल हैं। इस दौरान किसान नेता देवप्रकाश राय, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल, संतोष, भानु प्रताप और रोशन समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User