इटावा में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 71 केंद्र तय:हाईस्कूल और इंटर के 43 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल: अतुल कुमार सिंह
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड ने जिले में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार जिले में कुल 71 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 43,018 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आपत्तियों के बाद बदली सूची पिछले दिनों बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर विद्यालयों से आपत्तियां मांगी थीं। इस सूची में कई विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद बोर्ड ने जांच और जरूरी बदलाव करते हुए अंतिम सूची जारी की है। पहले जारी सूची में 68 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, लेकिन नई सूची में इनकी संख्या बढ़ाकर 71 कर दी गई है। छह विद्यालय सूची से बाहर पहले जारी 68 केंद्रों की सूची में शामिल छह विद्यालयों को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इन विद्यालयों के प्रबंध तंत्र की ओर से जरूरी व्यवस्थाएं पूरी नहीं होने के कारण परीक्षा केंद्र बनाने से इनकार कर दिया गया था। वहीं, कई विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन किया था। इन आवेदनों पर विचार करने के बाद जरूरत के हिसाब से नौ नए विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल के 22,226 परीक्षार्थी इस साल बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 22,226 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट में 20,792 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 43,018 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले साल जिले में 67 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस बार केंद्रों की संख्या के साथ परीक्षार्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इन छह विद्यालयों को हटाया परीक्षा केंद्रों की पिछली सूची से जनता हायर सेकेंडरी स्कूल नगला साल्हाड़ी, असित मेमोरियल इंटर कॉलेज बिनापीड़ीइसी भरथना, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लुधियानी, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हरचंदपुर और राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बीबामऊ समेत छह विद्यालयों को बाहर किया गया है। नौ नए विद्यालय शामिल
नई सूची में पंचशील इंटर कॉलेज सराय भोत, शुगर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सैफई, श्री तेज सिंह इंटर कॉलेज सिरपोरा, ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी, आरएसएमआईसी हरिपुर, धनीराम शाक्य इंटर कॉलेज धौलपुर खेड़ा, रुकुम सिंह रामबेटी इंटर कॉलेज नौगांव, आरके इंटर कॉलेज इटावा और दाऊजी इंटर कॉलेज नगला अति भरथना को शामिल किया गया है।
सीसीटीवी से होगी निगरानी
जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मिलाकर कुल 284 विद्यालय हैं। इनमें से 71 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)