शिवमंदिर में चोरी करने वाले 3 आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट:मुस्लिम युवकों ने चुराई थी मूर्तियां, कलश, बाइक से भाग रहे थे

Nov 20, 2026 - 09:44
0
मेरठ के थाना परतापुर के शिवमंदिर में 17 नवंबर को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गुरुवार रात मुठभेड़ में अरेस्ट किया है। इनके पास से मंदिर से चोरी हुई मूर्तियां, कलश और बैट्री भी बरामद की है। मुस्लिम युवकों ने मंदिर में घुसकर ये मूर्तियां, कलश आदि चुराए थे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ में अरेस्ट किया है। सीसीटीवी में कैद हुई थी चोरी परतापुर के शंकर नगर फेस-2 के शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर से इनवर्टर, बैटरी, घंटा, शेषनाग, नकदी चोरी किया था। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा लिखा था। सीसीटीवी में चोर चोरी करते दिख रहे थे। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। गुरुवार रात परतापुर पुलिस महरौली बंबा इलाके में चैकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर तीन संदिग्ध जाते दिखे। पुलिस ने उन्हें चैकिंग के लिए रोका वो रुके नहीं, पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। दो आरोपियों के हाथ, पैर में लगी चोट भागते समय आरोपियों की बाइक फिसल गई और वे गिर पड़े। पुलिस ने आम के बाग में घेराबंदी करते हुए उन्हें अरेस्ट कर लिया। तीनों लोगों ने पूछताछ में अपना नाम दानिश, शाहरुख और रहीस बताया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने शिवमंदिर में चोरी हुआ सामान भी बरामद किया। गिरने से दानिश के बाएं पैर और शाहरुख के बाएं हाथ में चोट आई। नोएडा, गाजियाबाद में दर्ज हैं मुकदमे सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दानिश, हशमत और शाहरुख को अरेस्ट किया है। दानिश 24 साल का है गौतमबुद़धनगर के बिसरख का निवासी है। शाहरुख 26 साल परतापुर के बराल गांव का रहने वाला है। वहीं हशमत की उम्र 50 साल है जो ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र की तांगेवाली गली का रहने वाला है। इनके पास से पुलिस को जिंदा कारतूस, खोखे, स्पलैंडर बाइक और मंदिर से चोरी की गई बैटरी, इंवरटर, नाग देवता की मूर्ति और 2 कलश बरामद हुए हैं। हशमत के ऊपर ब्रहमपुरी थाने में और दानिश के थाना क्रॉसिंग गाजियाबाद और थाना सेक्टर 113 नोएडा में मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User