जालौन के 23 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र:मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सौंपे, अब संभालेंगे ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी

Sep 28, 2026 - 16:04
0
जालौन के 23 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र:मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सौंपे, अब संभालेंगे ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित जालौन के 23 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रदेशभर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कुल 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जनपद जालौन के नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का नया अध्याय शुरू हुआ। जिलाधिकारी समीर ने एक दिन पहले नवचयनित अधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी थीं। उन्हें नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना किया था। सोमवार को लखनऊ पहुंचकर सभी चयनित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और अपने नियुक्ति पत्र प्राप्त किए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नवचयनित अधिकारियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। चयन प्रक्रिया में सफलता के बाद अब उनके सामने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और शासन की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों में पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी समीर ने भी नवचयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा आमजन को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रभावी योगदान देने का संदेश दिया। जालौन के 23 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके परिश्रम और सफलता का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब उनकी कार्यशैली और प्रयास ग्राम पंचायतों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User