अमेठी में अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या:जिला अस्पताल की OPD में पहुंचे 1600 मरीज; 800 बुखार से पीड़ित
अमेठी में मौसम में उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज गर्मी के चलते वायरल बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की OPD में करीब 1600 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 1300 नए मरीज थे, जबकि 300 पुराने मरीज दोबारा इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक सबसे ज्यादा मरीज बुखार के आ रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को करीब 1600 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें करीब 800 मरीज बुखार, 250 खांसी और 200 मरीज जुकाम से पीड़ित थे। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को दवाइयां दीं। मौसम में बदलाव से वायरल इंफेक्शन बढ़ा डॉक्टरों के मुताबिक इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड, जबकि दिन में गर्मी होने से लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसी वजह से सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ठंडे पानी और बासी खाने से बचने की सलाह सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था है और सभी मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को ठंडा पानी और बासी खाना खाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही बुखार होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है। बढ़ी मरीजों की संख्या तो अतिरिक्त काउंटर लगाए जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टरों की ड्यूटी बढ़ाई गई है। OPD में अतिरिक्त काउंटर भी लगाए गए हैं, ताकि मरीजों को इलाज और दवा लेने में ज्यादा परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)