जालौन के यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सम्मानित:वाराणसी एयर शो में बेहतर व्यवस्था पर एसपी ने प्रशस्ति पत्र सौंपा

Nov 19, 2026 - 10:25
0
जालौन के यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सम्मानित:वाराणसी एयर शो में बेहतर व्यवस्था पर एसपी ने प्रशस्ति पत्र सौंपा
जालौन के यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सिंह को वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के दौरान उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा। भारतीय वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर 22 से 25 अक्टूबर तक कमिश्नरेट वाराणसी के नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो आयोजित किया गया था। इस दौरान यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने भीड़ नियंत्रण, यातायात नियमन और सुगम आवागमन की व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही। उनके कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के निदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, लखनऊ ए. सतीश गणेश ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने यह प्रशस्ति पत्र निरीक्षक वीर बहादुर सिंह को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने भविष्य में भी इसी लगन और निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User