जालौन में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:24 केंद्रों पर 20,999 स्नातक मतदाता डालेंगे वोट, शाम 4 बजे तक होगा मतदान

Oct 23, 2026 - 08:28
0
जालौन में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:24 केंद्रों पर 20,999 स्नातक मतदाता डालेंगे वोट, शाम 4 बजे तक होगा मतदान
जालौन में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले के 24 मतदान केंद्रों के अंतर्गत बनाए गए 33 मतदान स्थलों पर मतदाता शाम 4 बजे तक अपने वोट डाल सकेंगे। इस चुनाव में कुल 20,999 स्नातक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। निर्वाचन व्यवस्था की निगरानी के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हर मतदान स्थल पर पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 33 माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में 470 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमें मिलकर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी। मतदाताओं से समय पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। तस्वीरें देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User