झांसी में गबन के आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार:मिड-डे-मील की चेक में छेड़छाड़ कर 2.15 लाख रुपए निकाले थे
झांसी में गबन के आरोपी पूर्व माध्यम विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक गोविंददास आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मिड-डे-मील योजना की 15 हजार रुपए की चेक में छेड़छाड़ कर 2.15 लाख रुपए निकाले थे। इस मामले में बोडा प्रधान सीमा सिंह पत्नी हृदेश सिंह ने 9 अगस्त को केस दर्ज कराया था। तब से पुलिस उसे ढूंढ़ रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानीपुर रोड पर सुखनई नदी के किनारे से उसे गिरफ्तार कर लिया। 15 हजार की चेक थी, 2.15 निकाले बोडा प्रधान ने पुलिस को बताया था- पूर्व माध्यमिक विद्यालय बोडा में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यक्ष गोविंददास आर्य ने 6 नवंबर 2025 को को विद्यालय में कुछ सामान खरीदने के लिए 15 हजार रुपए की चेक भरकर दी थी। इस पर उन्होंने हस्ताक्षर कर मुहर लगा दी और चेक विद्यालय में जाकर दे दी। चेक की एक प्रति उन्होंने अपने पास रख ली थी। यह चेक मध्याह्न भोजन निधि की थी। प्रधान ने बताया कि प्रधानी का कार्यकाल समाप्त होने के समय जब उन्होंने मिड डे मील का खाता चेक कराया तो पैसे कम मिले। जांच करने पर पता चला कि प्रधानाध्यापक ने 15 हजार रुपए के चेक में छेड़छाड़ कर दो लाख 15 हजार रुपए कर दिए। इसके बाद बैंक से भुगतान भी करा लिया। इस संबंध में उन्होंने प्रधानाध्यक्ष से बात की, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि टालमटोल करने लगे और उल्टा धमकाया भी। इसके बाद प्रधान ने मऊरानीपुर थाने में केस दर्ज कराया था। मऊरानीपुर थाने के दरोगा प्रांजल सिंह परिहार, सिपाही आकाश चौधरी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)