बागपत में पेशाब रोकने पर घर में घुसकर हमला:शादी के माहौल में मारपीट, फायरिंग से 2 महिलाओं समेत 4 घायल, एक को गोली लगी

Oct 23, 2026 - 09:17
0
बागपत में पेशाब रोकने पर घर में घुसकर हमला:शादी के माहौल में मारपीट, फायरिंग से 2 महिलाओं समेत 4 घायल, एक को गोली लगी
बागपत के रछाड़ गांव में शादी के भात नौतने के लिए जुटे परिवार की खुशियों के बीच बुधवार रात विवाद हो गया। घर के सामने पेशाब करने का विरोध करने पर आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ किसान जयबीर के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और फायरिंग की। गोली लगने से जयबीर की भतीजी सविता घायल हो गई। जयबीर, उनकी पत्नी सुदेश और बेटा अंकित भी घायल हुए हैं। जयबीर ने बिनौली थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी संजीव को घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर उसने धमकी दी थी। आरोप है कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे संजीव अपने पांच नामजद और 10-12 अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे और हथियार लेकर उनके घर में घुस आया। फायरिंग में भतीजी के हाथ में लगी गोली तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस दौरान जयबीर की भतीजी सविता के दाएं हाथ में गोली लग गई। हमले में जयबीर, उनकी पत्नी सुदेश और बेटे अंकित को भी चोटें आईं। घायलों का उपचार चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित गुरुवार को पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देर रात तक कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। गांव में पुलिस बल तैनात सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घायलों का उपचार जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User