प्रतापगढ़ में राम-भरत के मिलन पर नम हुईं आंखें:घंटाघर चौक पर सुबह संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप, झांकियों ने मोहा मन

Oct 23, 2026 - 08:12
0
प्रतापगढ़ में राम-भरत के मिलन पर नम हुईं आंखें:घंटाघर चौक पर सुबह संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप, झांकियों ने मोहा मन
प्रतापगढ़ के बेल्हा में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार सुबह संपन्न हुआ। शहर के घंटाघर चौक पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन का भावुक दृश्य देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। जैसे ही भगवान श्रीराम ने अपने अनुज भरत को गले लगाया, पूरा शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पुष्पवर्षा के बीच चारों भाइयों के मिलन को देखकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भरत मिलाप के दौरान घंटाघर चौक समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। युवा हों या बुजुर्ग, हर कोई इस धार्मिक और ऐतिहासिक परंपरा का साक्षी बनने के लिए उत्साहित दिखा। चारों भाइयों के मिलन के साथ ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जयकारे लगाकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते रहे। डिजिटल लाइटिंग से जगमगाया शहर, झांकियां बनीं आकर्षण भरत मिलाप के अवसर पर शहर को आकर्षक विद्युत सजावट और डिजिटल लाइटिंग से सजाया गया था। रातभर सड़कें, प्रमुख चौराहे और बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते रहे। बिजली विभाग की विशेष डिजिटल लाइटिंग और विभिन्न मंडलों की कलात्मक झांकियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहीं। रामदल, भरत दल, लवकुश दल और हनुमान दल की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आकर्षक रोशनी और कलात्मक सजावट से सजी झांकियों में धार्मिक प्रसंगों की झलक देखने को मिली। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु रातभर इस भव्य आयोजन का आनंद लेते रहे। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम ऐतिहासिक भरत मिलाप को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों की निगरानी में पूरा आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User