TGT-PGT पुरानी नियमावली बहाली की मांग लेकर छात्रों का प्रदर्शन:अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला,26 अक्टूबर को निदेशालय घेराव

Oct 23, 2026 - 08:12
0
TGT-PGT पुरानी नियमावली बहाली की मांग लेकर छात्रों का प्रदर्शन:अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला,26 अक्टूबर को निदेशालय घेराव
TGT-PGT भर्ती में पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने गुरूवार रात कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने बख्शी बांध पर बैठक कर आगामी रणनीति तय की। अभ्यर्थियों के मुताबिक मांग पूरी ने होने के कारण एक बार फिर 26 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय का घेराव करेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्र नेता आशुतोष पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ही अभ्यर्थियों ने अपना आमरण अनशन समाप्त किया था। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने भी छात्रों को समाधान का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक न तो पुरानी नियमावली बहाल हुई और न ही अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिला। जब मुख्यमंत्री स्वयं आश्वासन दे चुके हैं, तो अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? TGT भर्ती से जुड़ी राहत की खबर आने के बावजूद पुरानी नियमावली चाहने वाले अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष कर रहे छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थियों की मांग छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मांगें सरकार तक पहुंचाने के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सकारात्मक पहल नहीं होती, तो सोमवार को शिक्षा निदेशालय का घेराव कर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User