जालौन में नाले में गिरने से राजमिस्त्री की मौत:शराब के नशे में घर के सामने बिगड़ा संतुलन, गिरने का बाद दम तोड़ा
जालौन के रेंढ़र गांव में सोमवार सुबह 10 बजे नाले में गिरने से 55 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। बताया गया कि वह शराब के नशे में धुत थे। इसी दौरान घर के सामने स्थित नाले के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह उसमें जा गिरे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंढ़र थाना कस्बे के रहने वाले रामशंकर उर्फ नंदलाल जाटव राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार को वह शराब के नशे में थे और घर के सामने बने नाले के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने अथवा संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गए। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर रेंढ़र थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामशंकर की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा बने रामशंकर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)