झांसी में एक्सीडेंट में युवक की मौत:दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहा था, बेकाबू बुलेट सड़क किनारे गड्‌ढ़े में गिरी

Oct 26, 2026 - 11:05
0
झांसी में एक्सीडेंट में युवक की मौत:दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहा था, बेकाबू बुलेट सड़क किनारे गड्‌ढ़े में गिरी
झांसी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह दुकान का सामान खरीदकर बुलेट से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड़ढ़े में जा गिरी। युवक बाइक के नीचे दब गया। लोगों ने उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। हादसा सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबाबाय गांव के पास हुआ है। 3 साल पहले शादी हुई थी मृतक का नाम राज वर्मा (23) पुत्र प्रमोद वर्मा था। वह सीपरी बाजार के अंबाबाय गांव का रहने वाला था। मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार रजक ने बताया कि राज वर्मा खेती किसानी के साथ किराना दुकान चलाता था। वह 3 भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे बड़ी एक बहन रंजना है। 4 साल पहले राज के पिता प्रमोद की मौत हो गई थी। बड़ा होने के नाते घर की जिम्मेदारी राज पर आ गई थी। 3 साल पहले राज की शादी निशा से हुई थी। उनका दो साल का एक बेटा है। लाइट देखकर लोग पहुंचे चाचा ने बताया- शनिवार को भतीजा राज दुकान का सामान लेने झांसी आया था। सामान लेकर वह बुलेट से घर लौट रहा था। गांव के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्‌ढ़े में जा गिरी। आसपास के लोगों ने बाइक की लाइट जलते देखी तो देखने पहुंचे। तब राज बाइक के नीचे दबा था। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए। आनन फानन में राज को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User