संभल में दो पक्षों में लाठी-डंडो से मारपीट, VIDEO:बुजुर्ग को छह टांके लगे, सात घायल, गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप

Oct 26, 2026 - 10:49
0
संभल में दो पक्षों में लाठी-डंडो से मारपीट, VIDEO:बुजुर्ग को छह टांके लगे, सात घायल, गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप
संभल के चंदौसी में रविवार रात गाली-गलौज के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में सात लोगों के घायल होने की जानकारी है। एक बुजुर्ग के सिर में छह टांके आए हैं। आठ महीने की गर्भवती महिला से भी मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का 34 सेकंड का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया। घटना 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गेट स्थित मोहल्ला सुंदर की है। शरद शर्मा और प्रमोद वार्ष्णेय के पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ा। शरद शर्मा ने 10 से 15 लोगों पर लगाया आरोप शरद शर्मा ने बताया कि वह घर के अंदर स्कूटी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान दीपू, भोलू और पोली गली से गुजरते हुए उनसे अभद्रता करने लगे। विरोध करने के बाद वह घर में चले गए। शरद का आरोप है कि बाद में उन्हें घर से बुलाकर लकी, हनी, प्रमोद समेत 10 से 15 लोगों ने पीटा। उन्होंने दावा किया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हुई है। प्रमोद बोले- दामाद को पीटने की जानकारी पर पहुंचे दूसरे पक्ष के प्रमोद वार्ष्णेय ने बताया कि उनके दामाद दीपू को शरद शर्मा और उनके परिवार के लोगों ने पीटा था। प्रमोद के मुताबिक, वह उस समय घर में खाना खा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया और ईंटें फेंकी गईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा मारपीट की सूचना पर चंदौसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपनी छत से मोबाइल में बनाया था, जो सोमवार सुबह सामने आया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User