श्याम नगर में डांडिया नाइट:डॉ. प्रतिमा मिश्रा सहित कई महिलाओं ने आयोजन में उत्साहपूर्वक लिया भाग
कानपुर मे श्याम नगर स्थित अमृतसर हवेली में 25 अक्टूबर को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत, नृत्य व आपसी मेल-मिलाप के साथ यादगार पल बिताए। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा द्विवेदी, रुचि पांडेय और रीमा थापा ने किया। रुचि पांडेय और रीमा थापा ने अपने मनोरंजक अंदाज और प्रस्तुतियों से महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन में मनोरंजक खेल, डीजे, स्वादिष्ट व्यंजन और लकी ड्रॉ आकर्षण का केंद्र रहे। डांडिया नाइट के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगीत की धुनों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा मिश्रा, प्रिया शर्मा, निहारिका शुक्ला, सीमा पदम, मंजू शुक्ला, नीलम भदौरिया, मीनाक्षी, संगीता और अंकिता चौहान सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में आयोजक प्रज्ञा द्विवेदी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)