साहित्यिक अभियान में 47वीं पुस्तक का कवर विमोचन:गोरखपुर से जुड़े विश्व रिकॉर्ड अभियान में वियतनाम की लेखिका ने लिखी किताब

Oct 26, 2026 - 11:39
0
साहित्यिक अभियान में 47वीं पुस्तक का कवर विमोचन:गोरखपुर से जुड़े विश्व रिकॉर्ड अभियान में वियतनाम की लेखिका ने लिखी किताब
विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत लगातार 47वें दिन 47वीं पुस्तक ‘Sant Saurabh: The Unwritten Scripture of Humanity’ का आवरण विमोचित किया गया। वियतनाम की लेखिका थि लान आन ट्रान की यह कृति मानवता, करुणा, शांति और वैश्विक सद्भाव के संदेश को समर्पित है। पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती और संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन एवं मानवतावादी विचारों से प्रेरित है। इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पहल का उद्देश्य विभिन्न देशों के लेखकों को एक मंच पर जोड़ना और साहित्य के माध्यम से विश्व शांति तथा आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत लगातार 47 दिनों तक पुस्तकें प्रस्तुत किए जाने की उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए आयोजकों को बधाइयां दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User