मुरादाबाद में लव अफेयर में मर्डर:गर्लफ्रेंड के घर मिली युवक की लाश, केरल से छुट्टी पर आया था घर
पाकबड़ा क्षेत्र के समाथल गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। युवक का शव रविवार देर रात करीब पौने दो बजे पड़ोस में रहने वाले रहीश के घर से बरामद हुआ। शव मिलने के समय रहीश के परिवार के सभी सदस्य घर से गायब थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अयान का परिवार मूल रूप से अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र का रहने वाला है। परिवार पिछले करीब चार वर्षों से पाकबड़ा के समाथल में रह रहा है।
अयान केरल में सैलून पर काम करता था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। स्वजन के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे से अयान अचानक लापता हो गया था।
काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर स्वजन को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग आसपास के इलाकों में उसे खोजते रहे। इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान रविवार देर रात करीब पौने दो बजे अयान का शव पड़ोस में रहने वाले रहीश के घर पर मिला।स्वजन का आरोप है कि अयान की गला दबाकर हत्या की गई है। जिस घर में युवक का शव मिला, वहां रहीश के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के लोगों के गायब होने के कारण मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रारंभिक जांच में घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह क्या है और इसमें कौन-कौन शामिल है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)