मथुरा में ब्रजरज उत्सव में भक्ति के रंग:रसिक वैष्णव के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, वंदना श्री के शास्त्रीय नृत्य ने मोहा मन
मथुरा में धौली प्याऊ रेलवे मैदान में रविवार रात ब्रजरज उत्सव के तीसरे दिन भक्ति संगीत और ब्रज संस्कृति की छटा देखने को मिली। रसिक वैष्णव के ‘ब्रज रस’ भजन कॉन्सर्ट में राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति पर आधारित भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मधुर सुरों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा मैदान भक्तिमय माहौल में डूब गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित उत्सव में भजन, शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत और सूफी गायन की प्रस्तुतियां हुईं। अलग-अलग कलाकारों ने अपनी कला के जरिए ब्रज की आध्यात्मिक परंपरा और लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले की रौनक बनी रही। रसिक वैष्णव के भजनों पर झूमे श्रोता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रसिक वैष्णव का ‘ब्रज रस’ भजन कॉन्सर्ट रहा। उन्होंने राधा-कृष्ण की प्रेममयी लीलाओं और ब्रज की भक्ति परंपरा से जुड़े भजन प्रस्तुत किए। मधुर संगीत और भावपूर्ण गायन ने श्रोताओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। मैदान में मौजूद लोग भजनों पर झूमते नजर आए। वंदना श्री के शास्त्रीय नृत्य ने मोहा मन ब्रज की प्रसिद्ध कलाकार वंदना श्री ने शास्त्रीय नृत्य और पारंपरिक भजनों के जरिए ब्रज संस्कृति के विविध रंग पेश किए। उनकी प्रस्तुतियों में नृत्य की भाव-भंगिमाओं और भक्ति संगीत का सुंदर मेल देखने को मिला। वहीं, रीना शर्मा ने नृत्य और गायन से दर्शकों का मनोरंजन किया। मोहनी कृष्ण दासी के भजनों ने भी माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। लोकनृत्य और सूफी गायन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गिरधर गोपाल शर्मा ने लोकनृत्य और गायन के माध्यम से ब्रज की लोकपरंपराओं को मंच पर जीवंत किया। वहीं, प्रशांत चतुर्वेदी ने सूफी गायन और भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी गायकी ने संगीत प्रेमियों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में लोककला, भक्ति और संगीत का संगम देखने को मिला। आज भी होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ब्रजरज उत्सव में सोमवार को भी विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का समय इस प्रकार है: इसके अलावा, शाम 6 बजे वृंदावन के स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में गीता शोध संस्थान की ओर से रासलीला का मंचन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)