झांसी में PET एग्जाम आज:37 केंद्रों पर 31 हजार अभ्यर्थी पेपर देंगे, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी

Oct 25, 2026 - 06:14
0
झांसी में PET एग्जाम आज:37 केंद्रों पर 31 हजार अभ्यर्थी पेपर देंगे, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी
झांसी में आज यानी रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 होगी। इसके लिए जनपद में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 15697 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में कुल 31392 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 25 व 30 अक्टूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में पीईटी परीक्षा कराई जा रही है। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User