मऊ में PET आज से, 37440 अभ्यर्थी होंगे शामिल:जनपद में बनाए गए 14 केंद्र, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भी होगी परीक्षा

Oct 25, 2026 - 07:37
0
मऊ में PET आज से, 37440 अभ्यर्थी होंगे शामिल:जनपद में बनाए गए 14 केंद्र, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भी होगी परीक्षा
मऊ में UPSSSC की PET परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3 निर्धारित तिथियों पर कुल 37,440 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इन 3 दिनों में कुल 6 पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 6,240 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में शाम 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। CCTV कैमरों से होगी निगरानी परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल PET में सामान्य ज्ञान, हिंदी, रीजनिंग, गणित, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स सहित विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा डेटा इंटरप्रिटेशन के अंतर्गत पैसेज, ग्राफ और टेबल के विश्लेषण से जुड़े सवाल भी शामिल होंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष माहौल उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User