झांसी में ट्रेन से कटकर किसान की मौत:खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे, पटरी किनारे सिर कटी लाश मिली

Sep 28, 2026 - 17:10
0
झांसी में ट्रेन से कटकर किसान की मौत:खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे, पटरी किनारे सिर कटी लाश मिली
झांसी में ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत हो गई। वह खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। सोमवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे उनकी सिर और पैर कटी लाश मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के खजराहा बुजुर्ग गांव का है। पत्नी के साथ रहते थे, बच्चे नहीं थे मृतक का नाम हरिराम (55) पुत्र हरिलाल रजक था। वह बबीना के खजराहा बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। मृतक के साढ़ू संतोष ने बताया कि मेरे साढ़ू हरिराम खेती अपनी पत्नी विमला के साथ रहकर खेती किसानी करते थे। उनका कोई बच्चा नहीं था। लगभग 3 महीने पहले ही उन्होंने अपने एक भतीजे की शादी कराई थी। हरिराम रविवार शाम को फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। खेत के पास रेलवे लाइन निकली है। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह जब लोग खेत पर पहुंचे तो साढ़ू की सिर और पैर कटी लाश मिली है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User