लखनऊ में वेब क्रिएटिविटी इवेंट संपन्न:छात्रों की तकनीकी क्षमता, रणनीतिक सोच और डिजिटल रचनात्मकता को सम्मानित किया
लखनऊ में सोमवार को एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस में चल रहे ‘इनोवेशन वीक’ के तहत एमिटी बिजनेस स्कूल (ABS) के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) क्लब की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मेगा इवेंट ‘वेब एंड क्रिएटिविटी’ का सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों की तकनीकी क्षमता, रणनीतिक सोच और डिजिटल रचनात्मकता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘दीप इन्फोटेक चैरिटेबल ट्रस्ट’ के सहयोग से किया गया। समापन समारोह में आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली छात्र कोर ऑर्गेनाइजिंग टीम के सदस्यों को उनके प्रयासों और समर्पण के लिए ‘विशेष प्रशंसा पुरस्कार’ प्रदान किए गए। आयोजन एमिटी बिजनेस स्कूल, लखनऊ की कार्यवाहक संस्थान प्रमुख प्रो. (डॉ.) अल्पना श्रीवास्तव, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एरिया इन-चार्ज प्रो. (डॉ.) निमिष गुप्ता तथा फैकल्टी इवेंट कोऑर्डिनेटर और आईटी क्लब के संस्थापक डॉ. हितेश केसरवानी के मार्गदर्शन में हुआ। समापन पर ऑर्गेनाइजिंग टीम ने एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ के प्रो वीसी प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ के आयोजन के दौरान मिले सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)