ब्रांडेड बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने वाले 7 गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर से कई जिलों में शराब सप्लाई करते थे

Oct 25, 2026 - 16:38
0
ब्रांडेड बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने वाले 7 गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर से कई जिलों में शराब सप्लाई करते थे
मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस ने ब्रांडेड बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की टीम ने रामपुर तिराहे के पास यह कार्रवाई की। ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि आरोपी कबाड़ियों से जेमिसन, ब्लैक लेबल, रेड लेबल जैसे ब्रांड की खाली बोतलें खरीदते थे। इनमें सस्ती शराब भरकर नकली रैपर व पैकिंग से बोतलों को असली जैसा तैयार कर महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब से भरी 210 बोतलें, 99 खाली बोतलें, 398 ढक्कन, चार रैपर, पैकिंग उपकरण, पांच मोबाइल फोन और तीन कारें (वैगनआर, स्विफ्ट डिजायर, टाटा नेक्सॉन) जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अमित, राकेश, मेहताब, धीरज, हरदीप सिंह, रामप्रकाश और कुलदीप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पहले भी कई जिलों में शराब सप्लाई कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User