महराजगंज में सड़क खराब, ग्रामीणों में नाराजगी:जिला मुख्यालय से 2 किमी दूर तुलसीपुर टोले की सड़क गड्ढों में बदली
महराजगंज जिला मुख्यालय से सिर्फ दो किलोमीटर दूर ग्राम सभा सरडीहा के तुलसीपुर टोले में सड़क की हालत बहुत खराब है। रामू के घर से दुर्विजय के घर तक जाने वाली यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में बदल गई है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। खराब सड़क के कारण हादसे का डर भी बना रहता है। विभाग ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है।
सड़क की इस बदहाली से ग्रामीणों में नाराजगी है। जितेंद्र यादव, दुर्विजय, सुरेश, जुगनू, रामनयन और अवधेश समेत कई ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क ठीक कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)