लखनऊ में फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटा, 5km तक असर:15 घंटे बाद भी किसान पथ की एक लेन बंद, सड़क पर मिट्टी डालकर निस्तारण जारी
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में किसान पथ पर फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटने के 15 घंटे बाद भी केमिकल के निस्तारण का काम जारी है। सड़क पर मिट्टी डालकर केमिकल को निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे की एक तरफ की सड़क और सर्विस लेन बंद है। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस तैनात हैं। हादसा सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मानपुर-बाना अंडरपास के पास हुआ था। टैंकर पलटने के बाद करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई थी। केमिकल का असर करीब 5 किलोमीटर तक महसूस किया गया था। 3 तस्वीरें देखिए… 500 मीटर पहले पुलिस तैनात, यातायात डायवर्ट बीकेटी पुलिस ने घटनास्थल से करीब 500 मीटर पहले पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। रैथा से फैजाबाद जाने वाले किसान पथ पर यातायात डायवर्ट किया गया है। हाईवे की एक तरफ की सड़क और सर्विस लेन बंद होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। रात की घटना की 3 तस्वीरें देखिए- ऑक्सीजन मास्क लगाकर टैंकर तक पहुंचे जवान घटना की सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची थीं। मेडिकल टीमों को भी बुलाया गया था। अब सड़क पर मिट्टी डालकर केमिकल के निस्तारण का काम किया जा रहा है। एसडीआरएफ और पुलिस के जवान ऑक्सीजन मास्क लगाकर टैंकर तक पहुंच रहे हैं। टैंकर के पास जाने पर सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन बढ़ रही है। ऐसे में जवान पूरी सावधानी बरत रहे हैं। प्लाईवुड फैक्ट्री जा रहा था टैंकर टैंकर हरदोई के संडीला से गुडंबा स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री जा रहा था। पुलिस ने फॉर्मेलिन के असर को खत्म करने के लिए फैक्ट्री के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया है। शवों को सुरक्षित रखने के लिया होता इसका इस्तेमाल डीजी हेल्थ पवन कुमार ने बताया कि फॉर्मेलिन एक केमिकल लिक्विड है। इसका इस्तेमाल शवों को सुरक्षित रखने, मेडिकल जांच के लिए टिश्यू संरक्षित करने और प्लाईवुड व फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली गोंद बनाने में किया जाता है। इससे निकलने वाली वाष्प और इसकी तेज गंध के संपर्क में आने से आंखों, नाक, गले और त्वचा में जलन के साथ सांस लेने में परेशानी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों को जलन जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। मौके पर मेडिकल टीमें मौजूद हैं। जलन होने पर प्रभावित हिस्से को साफ पानी से धोने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)