ढकौली में पासी जन जागृति संघ की बैठक:जगत पाल पासी बोले-पासी समाज के लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों
फतेहपुर के ढकौली गांव में पासी जन जागृति संघ की बैठक अमर सिंह के आवास पर हुई। इसमें समाज की उन्नति, शिक्षा, सामाजिक एकता और संवैधानिक अधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जगत पाल पासी ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और संघ से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता समाज की मजबूती के लिए जरूरी है। मुकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। वहीं, मन्नू पासवान और धीरेंद्र बहादुर एडवोकेट ने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने की बात कही। बैठक में समाज की प्रगति, आपसी भाईचारे और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान सर्वेश, रवि, अनुज, अभय कुमार, धनराज दिवाकर, वीरेंद्र, अर्जुन, गौरव पासवान और जगन्नाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)