कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की मां का निधन:सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर दी जानकारी
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की माताजी का बुधवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद कैबिनेट मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने मां के निधन पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आज मां की छाया सिर से दूर हो गई। मंत्री नंदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिता जी के जाने के बाद मां ने ही पूरे परिवार को संभाला था। उनका स्नेह, ममत्व और आशीर्वाद हर कठिनाई से लड़ने का संबल था। उनकी मौजूदगी जीवन में ईश्वर की मौजूदगी जैसी थी। मां के निधन की सूचना देते हुए मंत्री नंदी भावुक नजर आए। उनका पैतृक आवास प्रयागराज में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)