जौनपुर में 1.10 करोड़ रुपए से बनेगी 1.80 किमी सड़क:राईपुर-सुरेरी मार्ग पर निर्माण को मंजूरी, 15 हजार को मिलेगी राहत

Nov 18, 2026 - 07:42
0
जौनपुर में 1.10 करोड़ रुपए से बनेगी 1.80 किमी सड़क:राईपुर-सुरेरी मार्ग पर निर्माण को मंजूरी, 15 हजार को मिलेगी राहत
जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र में राईपुर-सुरेरी मार्ग पर 1.80 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। जगदीशपुर राजनाथ की दुकान से मां दुर्गा मंदिर तक बनने वाली इस सड़क के लिए शासन ने एक करोड़ 10 लाख रुपए मंजूर किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। खराब सड़क से लोगों को होती है परेशानी सड़क खराब होने के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ जमा होने से दिक्कत और बढ़ जाती है। इस रास्ते से स्कूली बच्चों समेत 15 हजार से अधिक लोग रोजाना आते-जाते हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने बीते महीने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। अब मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। टेंडर के बाद शुरू होगा निर्माण निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता विशाल सिंह ने बताया कि राईपुर-सुरेरी मार्ग पर जगदीशपुर राजनाथ की दुकान से मां दुर्गा मंदिर तक सड़क बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User