चित्रकूट में 31 ट्रकों पर कार्रवाई:16 लाख रुपए जुर्माना वसूला, 1 से 17 नवंबर तक खनिज विभाग ने चलाया अभियान

Nov 18, 2026 - 07:25
0
चित्रकूट में 31 ट्रकों पर कार्रवाई:16 लाख रुपए जुर्माना वसूला, 1 से 17 नवंबर तक खनिज विभाग ने चलाया अभियान
चित्रकूट में ओवरलोड और बिना वैध प्रपत्र खनिज ले जा रहे 31 ट्रकों पर कार्रवाई की गई। 1 से 17 नवंबर तक चले अभियान में करीब 16 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश पर चलाया गया। खनिज अधिकारी रणवीर सिंह और खनिज निरीक्षक विवेक सिंह के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने सड़कों पर जांच की। ओवरलोड या बिना वैध प्रपत्र खनिज ले जा रहे वाहनों के चालान किए गए और उन्हें सीज किया गया। खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने 19 ट्रक पकड़े, जबकि टास्क फोर्स ने 12 ट्रकों पर कार्रवाई की। सभी ट्रकों को सीज कर अलग-अलग थानों और चौकियों में खड़ा कराया गया है। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर खनिज विभाग और टास्क फोर्स जिले में निगरानी कर रहे हैं। अवैध खनन और नियमों के खिलाफ खनिज परिवहन रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। रणवीर सिंह ने कहा कि बिना वैध प्रपत्र या ओवरलोड चलने वाले वाहनों पर नियम के मुताबिक कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User