कैलादेवी धाम से हरिहर मंदिर तक सनातन पदयात्रा पर अलर्ट:संभल के विवादित धार्मिक स्थल की सुरक्षा बढ़ाई, चार थानेदारों सहित PAC-RAF तैनात, पांच सीओ और 19 मजिस्ट्रेट तैनात, सीसीटीवी कंट्रोल रुम से निगरानी

Nov 19, 2026 - 10:25
0
कैलादेवी धाम से हरिहर मंदिर तक सनातन पदयात्रा पर अलर्ट:संभल के विवादित धार्मिक स्थल की सुरक्षा बढ़ाई, चार थानेदारों सहित PAC-RAF तैनात, पांच सीओ और 19 मजिस्ट्रेट तैनात, सीसीटीवी कंट्रोल रुम से निगरानी
स्लग: संभल में सनातन पदयात्रा का ऐलान, प्रशासन अलर्ट हरिहर मंदिर तक पदयात्रा निकालने का ऐलान, संभल में 19 मजिस्ट्रेट तैनात; 2 कंपनी PAC और RRF भी संभालेंगी मोर्चा 10 हजार से ज्यादा लोगों और 500 से 1,000 साधु-संतों को जुटाने की अपील; पुलिस ने कहा- पदयात्रा की अनुमति नहीं दी गई संभल में श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवाद के बीच याचिकाकर्ता और मां कैलादेवी धाम के महंत ऋषि राज गिरी महाराज ने अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना के नेतृत्व में हरिहर मंदिर तक सनातन पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डीएम अंकित खंडेलवाल ने 19 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं, एसपी ने पांच सीओ, सात थानों की फोर्स के साथ दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। 10 हजार से ज्यादा लोगों को जुटाने का आह्वान महंत ऋषि राज गिरी ने पदयात्रा में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का आह्वान किया है। इसके साथ ही 500 से 1,000 साधु-संतों को भी बुलाया गया है। मां कैलादेवी धाम से विवादित धार्मिक स्थल तक सुरक्षा बढ़ाई गई है। वर्ष 2025 में भी महंत ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इस बार फिर ऐलान के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। विवादित स्थल पर तीन स्तर की सुरक्षा विवादित धार्मिक स्थल संभल कोतवाली क्षेत्र के कोट पूर्वी मोहल्ले में स्थित है। यहां तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सत्यव्रत चौकी पर बने इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पदयात्रा को लेकर कोई अनुमति नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। कहां-कहां तैनात किए गए मजिस्ट्रेट डीएम ने पदयात्रा के प्रस्तावित मार्ग और विवादित स्थल के आसपास अलग-अलग क्षेत्रों में 19 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। एसडीएम संभल विकास चंद्र और बीडीओ पंवासा को कैलादेवी मंदिर परिसर से संभल-गवां मार्ग पर मोतीनगर तक की जिम्मेदारी दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और पालिका ईओ आदित्य प्रकाश मोतीनगर से आगे प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल तक व्यवस्था संभालेंगे। तहसीलदार संभल सचिन शुक्ला विवादित धार्मिक स्थल के बाहरी परिसर में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। इसके अलावा हयातनगर, नखासा, रायसत्ती, संभल कोतवाली, चौधरी सराय पुलिस चौकी, कोर्ट गर्वी, ईदगाह, हिंदूपुरा खेड़ा, एकता पुलिस चौकी, छंगामल तिराहा, पंजू सराय, चामुंडा मंदिर के पीछे छोटा हसनपुर मार्ग, सानी बाला फाटक, डाकखाना, अनारो वाली मस्जिद, अंजुमन चौराहा, चंदौसी चौराहा और शंकर चौराहा क्षेत्र में भी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पांच सीओ और सात थानों की फोर्स संभालेगी सुरक्षा संभल सीओ कुलदीप कुमार को मां कैलादेवी धाम पर तैनात किया गया है। सीओ चंदौसी विवेक जावला, सीओ बहजोई स्तुति सिंह, सीओ असमोली अमन सिंह और सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। संभल कोतवाली, रायसत्ती, नखासा, कुढ़ फतेहगढ़, धनारी, रजपुरा और हजरतनगर गढ़ी थानों की फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ भी सुरक्षा में लगाई गई है। 2024 में सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष ने सीनियर डिवीजन सिविल कोर्ट में शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दावा पेश किया था। उसी शाम मस्जिद का सर्वे कराया गया। सर्वे का दूसरा चरण 24 नवंबर की सुबह हुआ। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोग जुट गए और हिंसा हुई। इसके बाद सर्वे रोक दिया गया। मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट तक पहुंचा। 18 मई 2025 को न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया। इसके बाद मस्जिद पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 25 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। करीब दो महीने बीतने के बाद भी फैसला नहीं आया है। इंतेजामिया कमेटी ने जताई आपत्ति इंतेजामिया कमेटी के सदर जफर अली ने पदयात्रा के ऐलान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 163 लागू है। उन्होंने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पदयात्रा की अनुमति नहीं देने की मांग की है। उनका आरोप है कि ऋषि राज गिरी संभल में अराजकता फैलाना और माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User