कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती:एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय की ली सौगंध

Nov 19, 2026 - 15:17
0
कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती:एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय की ली सौगंध
मेरठ में कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को समारोह हुआ। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में इंदिरा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलने, देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की सौगंध ली। इंदिरा गांधी के जीवन से लें प्रेरणा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने इंदिरा गांधी जी के जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति को प्रोत्साहन और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। राजनीति में मजबूत पहचान बनाने वाली महिला प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी जी केवल भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि विश्व की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली महान नेता थीं। उन्हें उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी निर्णयों के लिए सदैव याद किया जाएगा। ये रहे मौजूद पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी,हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर, चौधरी यशपाल सिंह, महेंद्र गुर्जर, राकेश मिश्रा, सलीम खान, सलीमुद्दीन शाह, निसार अब्बासी, दीपक शर्मा, तेजपाल डाबका, विनोद शर्मा, रीना शर्मा, फिरोज रिजवी, फुरकान अंसारी, गफ्फार मलिक, राकेश शर्मा, मतीन अंसारी, पीयूष रस्तोगी, केडी शर्मा एवं तेजेंद्र उपाध्याय सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User