कानपुर देहात में 24 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले:शिवली, रसूलाबाद और गजनेर में नई तैनाती, अकबरपुर समेत कई थानों के दरोगा के तबादले

Nov 15, 2026 - 10:56
0
कानपुर देहात में 24 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले:शिवली, रसूलाबाद और गजनेर में नई तैनाती, अकबरपुर समेत कई थानों के दरोगा के तबादले
कानपुर देहात में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शनिवार रात 11 बजे 24 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए। इस दौरान कई थानों के उपनिरीक्षकों को दूसरे थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव संबंधी निर्देशों के तहत हुआ फेरबदल अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण की समीक्षा की गई थी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए मिले दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह बदलाव किया गया है। अकबरपुर, रसूलाबाद और शिवली में नई तैनाती जारी आदेश के मुताबिक, उपनिरीक्षक श्रीराम को अकबरपुर से अमराहट, रामकिशुन वर्मा को अकबरपुर से रसूलाबाद, अभिषेक सिंह चौहान को गजनेर से शिवली और रामाशंकर पाल को रूरा से शिवली भेजा गया है। गुरेंद्र प्रताप सिंह को रूरा से देवीपुर चौकी, भोगनीपुर और अतेंद्र कुमार को देवीपुर चौकी से चुनाव कार्यालय भेजा गया है। इसके अलावा ब्रजमोहन को मूसानगर से रसूलाबाद, रामकिशोर को डेरापुर से अकबरपुर, कमलेश यादव को डेरापुर से भोगनीपुर और प्रमोद कुमार को डेरापुर से गजनेर भेजा गया है। अमरेंद्र प्रताप को पुलिस लाइन और अवनीश वर्मा को अकबरपुर में तैनाती दी गई है। श्रवण कुमार को मूसानगर भेजा गया है। रानियां, बरौर और अन्य स्थानों पर भी बदले कार्यक्षेत्र सुरेंद्र सिंह को रानियां, दिनेश कुमार को पामा चौकी, राहुल कुमार को पुलिस लाइन, उमेश शंकर को अकबरपुर और रवेंद्र सिंह को गजनेर भेजा गया है। अनिल कुमार और विजय कुमार को बरौर, कृष्ण कुमार और केशव देव को रानियां, योगेंद्र कुमार शर्मा को लालपुर चौकी और उपनिरीक्षक प्रतिमा कुशवाहा को रसूलाबाद में नई तैनाती दी गई है। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश SP ने सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User