आर्यन बाबू के भोजपुरी गीतों पर थिरके दर्शक:गोमती उत्सव के दूसरे दिन 15 बच्चों ने दीं प्रस्तुतियां, युवा कवियों ने प्रेम और समाज पर रचनाएं सुनाईं

Nov 15, 2026 - 11:14
0
आर्यन बाबू के भोजपुरी गीतों पर थिरके दर्शक:गोमती उत्सव के दूसरे दिन 15 बच्चों ने दीं प्रस्तुतियां, युवा कवियों ने प्रेम और समाज पर रचनाएं सुनाईं
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में गोमती उत्सव-2026 के दूसरे दिन शनिवार को भोजपुरी गीतों और कविताओं का रंग देखने को मिला। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद युवा कवियों ने प्रेम, जीवन और सामाजिक मुद्दों पर रचनाएं सुनाईं। भोजपुरी गायक आर्यन बाबू के गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गोमती उत्सव समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उत्सव में संगीत, लोकसंस्कृति और साहित्य का संगम देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन बच्चों से लेकर युवा कवियों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों तक, हर वर्ग के लोगों ने कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रमों की शुरुआत मयंक रंजन के संयोजन में ‘नायाब नगीने’ कार्यक्रम से हुई। इसमें शहर के 15 बच्चों ने कविता गायन और नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। इसके बाद प्रहर्ष फाउंडेशन के सहयोग से युवा कवि सम्मेलन हुआ। डॉ. आदित्य जैन के संचालन में वंदना विशेष ने वाणी वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद युवा कवियों ने प्रेम, जिंदगी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएं सुनाईं। कवियों ने सुनाईं जिंदगी और समाज से जुड़ी रचनाएं रजत मिश्र ने सुनाया- राम का नाम जिनके अधर पर नहीं, जिंदगी के वो सच्चे सफर पर नहीं। निशा नवल ने अपनी रचना में कहा- नहीं सोचा कभी मैंने करूं मैं राज दुनिया पर, मगर है आरजू मेरी दिलों पर राज करने की। रेनू द्विवेदी ने अपनी कविता में कहा- भोली-भाली दिखती हूं पर, समझो न मुझे हाफ। मेरे संग चालाकी की तो, नहीं करूंगी माफ। वहीं, ओम शर्मा ओम ने बेटी के महत्व को अपनी पंक्तियों में पिरोते हुए कहा- अगर बेटी नहीं होगी तो, पानी कौन पूछेगा। इनके अलावा लोकेश त्रिपाठी, सौरभ जायसवाल, आलोक मिश्रा और रजत मिश्र ने भी काव्यपाठ किया। लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया आर्यन बाबू के गीतों पर झूमे दर्शक कवि सम्मेलन के बाद भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने मंच संभाला। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया। उनके गानों पर दर्शक झूमते नजर आए। आर्यन बाबू ने पाई-पाई के हिस्सा, नीली-नीली अंखिया, पहाड़ा तनी प्यार के, कहे किसी मिल बानो जान लेबू का, तोहर राजा जी के दिलवा टूट जाई और हे राजा हंक लखनऊ घुमाई दा जैसे गीत सुनाए। नई पीढ़ी को लोकपरंपराओं से जोड़ने का प्रयास आयोजन समिति के संरक्षक राजीव मिश्र ने कहा कि गोमती उत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, लोकपरंपराओं और साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच देना है। इसके जरिए नई पीढ़ी को पारंपरिक कलाओं से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। आयोजन में समिति अध्यक्ष रामकृष्ण यादव, सर्वेश अस्थाना, मुकुल महान, एडवोकेट रूपेश प्रताप सिंह और डॉ. सुमन दुबे सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User