रायबरेली में पासी समाज के नेता पर हमले का प्रयास:गाड़ी में तोड़फोड़, आधा दर्जन लोगों पर हमले का लगा आरोप
रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के सहजनपुर सड़वा गांव में शनिवार रात एक समारोह में शामिल होने पहुंचे पासी समाज के नेता देशराज पासी पर हमले का प्रयास किए जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। घटना में देशराज पासी बाल-बाल बच गए। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समारोह में शामिल होने पहुंचे थे देशराज पासी जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे देशराज पासी सहजनपुर सड़वा गांव में एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, वह हमले में बच गए, लेकिन आरोपियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों में दहशत, पुलिस से कार्रवाई की मांग घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। देशराज पासी और ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दलित नेता देशराज पासी ने आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)