सीतापुर में बाइक खंदक में गिरने से युवक की मौत:रातभर दबा रहा शव, सुबह ग्रामीणों ने देखा; पुलिस को दी सूचना
सीतापुर के बेहमा-दुघरा मार्ग पर बाइक खंदक में गिरने से 30 वर्षीय बब्लेश कुमार की मौत हो गई। वह रातभर बाइक के नीचे दबे रहे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें देखा। देखिए 2 तस्वीरें- रात भर बाइक के नीचे दबा रहा शव महमूदाबाद थाना क्षेत्र के शिष्टीपुर गांव के रहने वाले बब्लेश कुमार, राजाराम के बेटे थे। 14 नवंबर को वह रामपुर कला थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में अपने मामा गीता राम के घर आए थे। रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद वह प्लैटिना बाइक से घर लौट रहे थे। श्यामपुर जाने वाले मोड़ के पास बेहमा की ओर मुड़ते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंदक में गिर गई। बब्लेश बाइक के नीचे दब गए। रविवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने खंदक में बाइक देखी। पास जाकर देखने पर उन्हें बाइक के नीचे बब्लेश मिले। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। वे मौके पर पहुंचे। बब्लेश के परिवार में चार साल की बेटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)