पंचायत मतदाता सूची में 450 से ज्यादा संदिग्ध नाम मिले:रायबरेली में दूसरे जिलों में रहने वालों को भी बनाया वोटर, दो BLO पर कार्रवाई की मांग

Nov 15, 2026 - 10:38
0
पंचायत मतदाता सूची में 450 से ज्यादा संदिग्ध नाम मिले:रायबरेली में दूसरे जिलों में रहने वालों को भी बनाया वोटर, दो BLO पर कार्रवाई की मांग
रायबरेली के अमावां ब्लॉक के मखदूमपुर में पंचायत और विधानसभा मतदाता सूची के मिलान में 450 से ज्यादा नामों का अंतर सामने आया है। जांच में पंचायत मतदाता सूची में मृतकों, नाबालिगों और दूसरे जिलों में रहने वाले लोगों के नाम दर्ज पाए गए। मामले की शिकायत के बाद एसडीएम ने खुद जांच की। रिपोर्ट में करीब 450 नाम संदिग्ध पाए गए हैं। दो तत्कालीन बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। दोनों मतदाता सूचियों में 468 नामों का अंतर 10 अप्रैल को प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूची में मखदूमपुर के 1,519 मतदाता दर्ज थे। वहीं, 10 जून को प्रकाशित पंचायत मतदाता सूची में यह संख्या बढ़कर 1,987 हो गई। दोनों सूचियों में 468 मतदाताओं का अंतर मिला। अधिवक्ता रोहित यादव ने इस अंतर और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर शिकायत की थी। मृतकों और दूसरे जिलों में रहने वालों के नाम भी मिले शिकायत पर उप जिलाधिकारी गौतम सिंह ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पंचायत मतदाता सूची में करीब 27 मृतकों के नाम दर्ज मिले। इसके अलावा दूसरे जिलों में रहने वाले करीब 145 लोगों के नाम भी सूची में शामिल पाए गए। गांव की ऐसी युवतियों के नाम भी पंचायत मतदाता सूची में दर्ज मिले, जिनकी शादी दूसरे जिले में हो चुकी है। जांच में नाबालिगों के नाम शामिल होने की बात भी सामने आई। दो तत्कालीन BLO पर कार्रवाई की सिफारिश जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर और कंपोजिट विद्यालय पड़रई के तत्कालीन दो बूथ लेवल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। मामले में बीडीओ और एडीओ समेत संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट पहुंचा मामला, प्रशासन ने दाखिल किया एफिडेविट शिकायतकर्ता रोहित यादव का आरोप है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद भी मतदाता सूची से संदिग्ध नाम नहीं हटाए गए। इसके बाद उन्होंने मामले में हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से मामले में एफिडेविट दाखिल किया गया है। डीएम बोलीं- दोषियों पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में फर्जी तरीके से नाम बढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दोषी लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User