गाजीपुर के स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम:बाल दिवस और छठ पर आयोजन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पुरस्कृत बच्चे
गाजीपुर में जमानिया के बरुईन स्थित एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस और छठ पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से छठ महापर्व की महत्ता और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रणविजय सिंह, सचिव मनीष तिवारी और प्रबंधन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अजीत शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)