कानपुर में प्लॉट के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी:बुजुर्ग ने अधिवक्ता समेत 3 पर 11.22 लाख हड़पने का लगाया आरोप

Oct 23, 2026 - 12:52
0
कानपुर में प्लॉट के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी:बुजुर्ग ने अधिवक्ता समेत 3 पर 11.22 लाख हड़पने का लगाया आरोप
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में प्लॉट विवाद से जुड़े दो मामलों में धोखाधड़ी, चेक बाउंस, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। गांधीग्राम निवासी 82 वर्षीय गोपी कृष्ण मल्होत्रा ने अधिवक्ता समेत तीन लोगों पर 11.22 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। वहीं, चिस्ती नगर निवासी अफशा खान ने प्लॉट के 13 लाख रुपए वापस मांगने पर मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बुजुर्ग ने अधिवक्ता समेत तीन पर लगाए आरोप गोपी कृष्ण मल्होत्रा के मुताबिक, सिविल कोर्ट में मुकदमों की पैरवी के दौरान उनकी मुलाकात अधिवक्ता सतीश चन्द्रा से हुई थी। आरोप है कि फरवरी 2015 में प्लॉट बेचने का इकरारनामा कर 20 हजार रुपए लिए गए। बाद में कानपुर विकास प्राधिकरण में जानकारी करने पर पता चला कि प्लॉट विष्णु शंकर साहू के नाम पर दर्ज है। इसके बाद 8 मार्च 2016 को उनकी पत्नी छम्मी के नाम पंजीकृत पावर ऑफ अटॉर्नी कराई गई। पीड़ित का दावा है कि प्लॉट और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं में उन्होंने कुल 11,22,441 रुपए खर्च किए। पावर ऑफ अटॉर्नी निरस्त होने की मिली जानकारी गोपी कृष्ण मल्होत्रा ने बताया कि दिसंबर 2025 में उन्हें पावर ऑफ अटॉर्नी निरस्त किए जाने की जानकारी मिली। मई 2026 में रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। 13 लाख रुपए के चारों चेक बाउंस दूसरे मामले में अफशा खान ने बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल 2025 को फैजाम से दहेली सुजानपुर में 95.33 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। बाद में प्लॉट विवादित बताकर रुपए लौटाने की बात कही गई। अफशा के मुताबिक, फैजाम ने 3 लाख, 4 लाख, 4 लाख और 2 लाख रुपए के चार चेक दिए, लेकिन सभी बाउंस हो गए। रुपए मांगने पर मारपीट का आरोप महिला का आरोप है कि 14 मई 2026 को अन्ना चौराहे के पास रुपए मांगने पर फैजाम और उसके साथ मौजूद लोगों ने गाली-गलौज की और मारपीट की। उसने आरोपियों पर जान से मारने और शव गायब करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User