मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल:ATM बदलकर ठगी के गिरोह का सदस्य, कई जिलों आधा दर्जन मुकदमे दर्ज

Oct 23, 2026 - 13:25
0
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल:ATM बदलकर ठगी के गिरोह का सदस्य, कई जिलों आधा दर्जन मुकदमे दर्ज
मुजफ्फरनगर में मीरापुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश आदिल रशीद को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ संभलहेड़ा से कुतुबपुर जाने वाली गंग नहर पटरी पर हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आदिल के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, टीम गंग नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे आदिल रशीद को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। ATM बदलकर ठगी करने वाले गैंग से जुड़ा है आरोपी गिरफ्तार आदिल रशीद बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग का सक्रिय सदस्य है। मीरापुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। अलग-अलग जिलों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक, आदिल रशीद के खिलाफ अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, प्रयागराज और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User