किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन:बागपत कलेक्ट्रेट में MSP गारंटी कानून और गन्ने के पेमेंट पर नाराजगी जताई

Oct 23, 2026 - 13:58
0
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन:बागपत कलेक्ट्रेट में MSP गारंटी कानून और गन्ने के पेमेंट पर नाराजगी जताई
भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों की अलग-अलग समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर वे सरकार बना सकते हैं, तो आने वाले चुनाव में उसे हटा भी सकते हैं। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा के नेतृत्व में यह ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को दिया गया। उन्होंने बताया कि MSP गारंटी कानून का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। गन्ने का पेमेंट भी 14 दिन में नहीं मिल रहा। बिजली विभाग, NHAI और जल निगम जैसे कई विभाग किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। किसानों ने सभी समस्याओं के समय पर समाधान की मांग की। उन्होंने साफ किया कि अगर सरकार को उनके वोट चाहिए, तो हितों का ध्यान रखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User