शादी में जा रहे दो भाइयों की एक्सीडेंट में मौत:हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक ने CHC दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Nov 18, 2026 - 11:52
0
शादी में जा रहे दो भाइयों की एक्सीडेंट में मौत:हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक ने CHC दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सादाबाद के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा जा रहे थे। रास्ते में सीएनजी पंप के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक हैंडीक्राफ्ट कारीगर थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में भी मातम छा गया। शादी समारोह में शामिल होने निकले थे दोनों कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला निवासी 22 वर्षीय आशु पुत्र संजय और उसके ताऊ के बेटे 23 वर्षीय सलीम पुत्र वाहिद मंगलवार रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से आगरा के लिए निकले थे। दोनों को एक शादी समारोह में शामिल होना था। सादाबाद में सीएनजी पंप के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एक की मौके पर, दूसरे की आगरा में मौत टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आशु को मृत घोषित कर दिया। सलीम की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों थे हैंडीक्राफ्ट कारीगर आशु और सलीम दोनों हैंडीक्राफ्ट का काम करते थे। आशु अविवाहित था, जबकि सलीम की शादी चार साल पहले हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों के शव सलीम का शव परिजन हाथरस ले आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User