बहराइच में 8 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई PET:6048 अभ्यर्थियों को देना था पेपर, डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी

Oct 25, 2026 - 18:16
0
बहराइच में 8 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई PET:6048 अभ्यर्थियों को देना था पेपर, डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी
बहराइच में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। दोनों पालियों में करीब 6048 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। हालांकि, अनुपस्थित अभ्यर्थियों का डेटा अभी उपलब्ध नहीं हो सका है। डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दो पालियों में हुई परीक्षा पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। बस्ती, गोंडा और संतकबीरनगर समेत कई जिलों से आए अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को बताया अच्छा परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने संतोष जताया। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा था। सुरक्षा व्यवस्था के चलते परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User