सुल्तानपुर में गल्ला व्यापारी की सड़क हादसे में मौत:इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम, 2 साल पहले बड़े भाई की गई थी जान

Oct 25, 2026 - 18:49
0
सुल्तानपुर में गल्ला व्यापारी की सड़क हादसे में मौत:इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम, 2 साल पहले बड़े भाई की गई थी जान
सुल्तानपुर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गल्ला व्यापारी की मौत हो गई। हादसा बंधुआ कला थाना क्षेत्र में डेरा बसी ढाबा के पास हुआ। घायल व्यापारी को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह गल्ला खरीदने के लिए घर से निकला था। गल्ला खरीदने के लिए निकला था घर से कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी श्रीराम अग्रहरि का बेटा सुधांशु उर्फ छवि (27) रविवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से सुल्तानपुर के लिए निकला था। दोपहर करीब 2 बजे डेरा बसी ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्च्युरी में रखवा दिया गया। दो साल पहले बड़े बेटे की भी हो चुकी है मौत सुधांशु अपने वृद्ध पिता श्रीराम अग्रहरि का इकलौता बेटा था। इससे पहले उसके बड़े भाई सुधीर की भी दो साल पहले मौत हो गई थी। छोटे बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां रामा देवी और पत्नी अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल है। डेढ़ साल की बेटी को पिता का इंतजार सुधांशु की डेढ़ साल की बेटी केशवी को अभी यह एहसास भी नहीं है कि उसके पिता अब लौटकर नहीं आएंगे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुढ़ापे के सहारे बेटे को खोने से पिता श्रीराम अग्रहरि पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User