कानपुर पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव:बोलीं- राम मंदिर-मथुरा चुनावी मुद्दा नहीं; अखिलेश की यात्रा में बच्चे की मौत के दोषियों पर एक्शन हो

Nov 19, 2026 - 16:56
0
कानपुर पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव:बोलीं- राम मंदिर-मथुरा चुनावी मुद्दा नहीं; अखिलेश की यात्रा में बच्चे की मौत के दोषियों पर एक्शन हो
राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं था, राम मंदिर का बनना सनातन के लिए बहुत अनिवार्य था। इसी तरह से मथुरा के भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को भी बेहतर करने के लिए सरकार ने फैसला लिया है। ये कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। भगवान श्री कृष्ण और राम हमारे अराध्य हैं। भाजपा के नारे को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का ये चुनावी नारा है, नारों से ही आम जनमानस में स्फूर्ति पैदा होती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गोरखपुर में पीडीए के दौरान नाबालिग छात्र की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। मेरा यही कहना है कि इसका जो भी इसका जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जो भी पॉलिटिक पार्टियों के कार्यक्रम होते हैं, किसी भी पार्टी का हो। जो भी व्यक्ति इसमें दोषी है उसके खिलाफ एक्शन होना चाहिए। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अपर्णा यादव ने कहा कि चुनाव के समय इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं। सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए और अपने बयानों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे बयान दिए जाते हैं, जिनसे समाज और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम को जो निमंत्रण दिया गया है, उसे स्वीकार करना चाहिए और आमंत्रण मिलने पर दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। खबर अपडेट हो रही है…।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User