शादी के कार्ड बांटने निकले पिता-दामाद हादसे में घायल:संभल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Nov 19, 2026 - 16:56
0
शादी के कार्ड बांटने निकले पिता-दामाद हादसे में घायल:संभल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
सम्भल में बेटे की शादी की खुशियों के बीच सड़क हादसे में पिता और उनके दामाद घायल हो गए। दोनों बाइक से शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक सप्ताह बाद होनी है बेटे की शादी हादसा गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हयातनगर थाना क्षेत्र में हुआ। रसूलपुर धतरा गांव के रहने वाले उमराव पुत्र टोड़ी के बेटे सोनू की शादी एक सप्ताह बाद होनी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को उमराव अपने दामाद राहुल पुत्र रामनाथ निवासी राझेड़ा सलेमपुर के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने निकले थे। दोनों पंवासा जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों घायलों को संभाला और डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। कार चालक मौके से फरार परिजनों के मुताबिक, उमराव बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे थे। रिश्तेदारों और परिचितों को कार्ड बांटने के दौरान हुए हादसे से परिवार की खुशियों के बीच चिंता बढ़ गई है। वहीं, टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल कार और उसके चालक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है घायलो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नही हुई है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User