कासगंज में जनगणना की स्वगणना शुरू:30 नवंबर तक मोबाइल से दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी
कासगंज में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत स्वगणना शुरू हो गई है। नागरिक 16 से 30 नवंबर तक मोबाइल से घर बैठे अपने और परिवार के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
गुरुवार दोपहर 2 बजे जिले के डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि लोग पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी भर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर दर्ज जानकारी में बदलाव भी किया जा सकता है। इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय या दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं है।
जिले के नागरिकों से तय समय में अपनी और परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी दर्ज करने की अपील की गई है। जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल योजनाओं और विकास कार्यों के लिए किया जाता है।
नागरिकों से 30 नवंबर से पहले स्वगणना पूरी करने और जनगणना के काम में सहयोग करने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)