गोमती नगर में सातवीं प्रभात फेरी निकली:गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर संगत ने शबद-कीर्तन किया

Nov 19, 2026 - 16:07
0
गोमती नगर में सातवीं प्रभात फेरी निकली:गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर संगत ने शबद-कीर्तन किया
लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार को शबद-कीर्तन गूंजा। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सचखंड साहिब की ओर से सातवीं प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु की वाणी का गायन किया। प्रभात फेरी के जरिए गुरु नानक देव की शिक्षाओं, सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा सचखंड साहिब से शुरू होकर आईएमआरटी और जीवन प्लाजा पहुंची। यहां से संगत विशाल खंड-2 में दाखिल हुई। इसके बाद स. गुरजीत सिंह कलसी और दिव्या आहूजा के आवास के रास्ते से होते हुए प्रभात फेरी विपुल खंड-3 और विपुल खंड-6 पहुंची। विभिन्न मार्गों से होते हुए संगत वापस गुरुद्वारा सचखंड साहिब पहुंची, जहां प्रभात फेरी का समापन हुआ। शबद-कीर्तन से किया गुरु का गुणगान इस के बाद हजूरी रागी भाई गुरप्रीत सिंह, अरविंद सिंह और गुरदीप सिंह ने शबद-कीर्तन किया। गुरबाणी के गायन से माहौल भक्तिमय हो गया। संगत ने भी श्रद्धा के साथ कीर्तन में हिस्सा लिया। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व का संदेश 'सतिगुर नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जगि चानण होआ' के जरिए गुरु के आगमन से समाज में ज्ञान और प्रकाश फैलने का भाव व्यक्त किया गया। प्रभात फेरी के बाद गुरुद्वारा परिसर में संगत के लिए चाय के लंगर की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर लंगर ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव की शिक्षाओं और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User