मऊ में शिक्षक MLC चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:10 केंद्रों पर 5,131 मतदाता करेंगे मतदान, 16 प्रत्याशी मैदान में

Oct 23, 2026 - 10:24
0
मऊ में शिक्षक MLC चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:10 केंद्रों पर 5,131 मतदाता करेंगे मतदान, 16 प्रत्याशी मैदान में
मऊ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मऊ जिले में मतदान शुरू हो गया। जिले के 10 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। इस चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। 3,747 पुरुष और 1,384 महिला मतदाता मऊ जिले में कुल 5,131 पंजीकृत शिक्षक मतदाता हैं। इनमें 3,747 पुरुष और 1,384 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए 40 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है, ताकि मतदान व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। 9 ब्लॉक मुख्यालय और नगर पालिका कार्यालय में मतदान जिले के सभी 9 ब्लॉक मुख्यालयों के अलावा मऊ नगरपालिका कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। नगरपालिका कार्यालय में सबसे अधिक 899 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि दोहरीघाट ब्लॉक में सबसे कम 271 मतदाता हैं। मतदान केंद्रवार मतदाताओं की संख्या मतदान के बाद मतपेटियां गोरखपुर भेजी जाएंगी निर्धारित समय शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर भेजा जाएगा। चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों का जोर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User